
har-pal-tere-aane-ka-intezaar
┌──┐└──┘
हर पल तेरे आने का इंतज़ार है, हर आती हुई साँस के साथ तेरे आने का इंतज़ार है। व्हाट्सऐप, मैसेंजर, इंस्टा हर चैट बॉक्स में तेरे मैसेज के आने का इंतज़ार है। हर अख़बार, हर इश्तिहार, हर पत्रिका में तेरे पत्र के आने का इंतज़ार है। डाकघर से आने वाली हर चिट्ठी में तेरे मक़तूब के आने का इंतज़ार है। हर बस, टैक्सी और ट्रेन से उतरते हुए मुसाफ़िर के साथ तेरे आने का इंतज़ार है। हर आने वाली आहट में तेरे आने का इंतज़ार है। हर आते हुए नए सवेरे के साथ तेरे आने का इंतज़ार है। ज़िंदगी की शाम ढल गई, फिर भी तेरे आने का ही इंतज़ार है। By Raju Raj
— shayariprime.com



