💔
दर्द भरी शायरी
58 beautiful sad shayari — sorted by popularity

💔 दर्द
1,700
mother-waiting-emotional-hindi-poem
दुनिया की सारी खुशियों को छोड़कर, मेरी गोद में आकर, खुश हो जाया करते थे। पल भर के लिए भी बिछड़ जाते, तो आँखों से सैलाब बहाया करते थे। स्कूल जाते समय मेरे आँचल से लिपटकर, तुम खूब रोया करते थे। कुछ पल की भी हमसे जुदाई, तुम बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। तब मैं भी दिल पर पत्थर रखकर, तुम्हें खुद से दूर करती थी, तेरे आने की आहट, तेरे आने से पहले, सुनने की कोशिश करती थी। अब शायद तुम इसी का बदला ले रहे हो? मम्मी, मैं आऊँगा कहकर, कभी नहीं आते हो? कैसी ये ज़िम्मेदारी है कि, जुदाई भी हमसे सह रहे हो? बचपन में कहते थे, "मम्मी, तुमसे बिछड़कर मर जाऊँगा," तो अब हर रोज़ मर-मर कर जी रहे हो? बचपन में सारी खुशियों को छोड़कर, दौड़कर मेरे पास आते थे, अब उसी खुशी की तलाश में, मुझे छोड़कर चले जाते हो। तुम तो मेरे सीने से लगकर, गोद में छुपकर रोकर कह देते थे, तेरे बगैर मैं जी नहीं पाऊँगा। पर मेरी बेबसी देखो, मैं तो गले लगकर रो भी नहीं सकती, तेरे बगैर जी नहीं पाऊँगी, यह कह भी नहीं सकती। एक दिन ये आँखें तेरे इंतज़ार में थककर बंद हो जाएँगी, फिर हमारी सारी शिकायत दूर हो जाएगी। लगकर मेरे गले से तुम रोना चाहोगे, बचपन की तरह फिर उस दिन आँखों से तेरे सैलाब बाहर आ जाएँगे। by Raju Raj

💔 दर्द
1,700
jis-jis-ko-chaha-usse-mehroom-ho-gaya-sad-shayari
जिस जिस को चाहा, उससे mahroom हो गया, मिसाल के तौर पे मौत को देख लो।

💔 दर्द
1,600
har-pal-tere-aane-ka-intezaar
हर पल तेरे आने का इंतज़ार है, हर आती हुई साँस के साथ तेरे आने का इंतज़ार है। व्हाट्सऐप, मैसेंजर, इंस्टा हर चैट बॉक्स में तेरे मैसेज के आने का इंतज़ार है। हर अख़बार, हर इश्तिहार, हर पत्रिका में तेरे पत्र के आने का इंतज़ार है। डाकघर से आने वाली हर चिट्ठी में तेरे मक़तूब के आने का इंतज़ार है। हर बस, टैक्सी और ट्रेन से उतरते हुए मुसाफ़िर के साथ तेरे आने का इंतज़ार है। हर आने वाली आहट में तेरे आने का इंतज़ार है। हर आते हुए नए सवेरे के साथ तेरे आने का इंतज़ार है। ज़िंदगी की शाम ढल गई, फिर भी तेरे आने का ही इंतज़ार है। By Raju Raj

💔 दर्द
1,600
bindi-se-sindoor-ankahi-mohabbat-shayari
🌺✨पहले मिली तो बिंदी में थी, ❤️🔴 💫🌹 फिर मिली तो सिंदूर में थी, ❤️🔥🧡 🥺💔 कैसे करते इज़हार-ए-मोहब्बत, 🌙🤍 🥀😔 अब वो किसी और की अमानत थी। 💍❤️🩹

💔 दर्द
1,500
qabr-pe-deep-jalane-aayi-shayari
🕯️🥀 मेरी ज़िंदगी का दीप बुझाकर, 🌙💔 आयी थी मेरे क़ब्र पे दीप जलाने। 😭🌧️ पर उसी के आँसू की बारिश से, 🕯️💧🥀 बुझ गए मेरे क़ब्र पर के दीप सारे। 🌕✨🪦 चाँद पहुँचकर क़ब्र को रोशन कर रही थी, 🤍🌌 जिसकी रौशनी ज़िंदगी में चाहा था, 💫🥺💔 वो मरने के बाद, 🪦🌕✨ मेरे क़ब्र को रोशन कर रही थी। 🌹🕊️

💔 दर्द
1,400
dil-lagaya-dhoka-mohabbat-shayari
उसने दिल लगाने के लिए दिल लगाया था मुझसे, मैं उसे मोहब्बत समझ कर दिल लगा बैठा उससे।

💔 दर्द
1,300
prem-ibadat-mohabbat-junoon-hindi-shayari
तुम्हारे जज़्बात इतने कम हैं, कि शायद शब्दों में उतर जाएँ, पर मेरा... अगर नदी को भी स्याही बना दूँ, तो लिखने में वो भी कम पड़ जाए। तेरी तो रातों की नींद उड़ी है, ज़रा आकर यहाँ भी देखो। मेरे लिए तो दिन और रात का फ़र्क़ ही मिट चुका है। तेरी मोहब्बत, मोहब्बत नहीं, जुनून था, जिसमें सिर्फ़ जिस्म को पाने की ज़िद थी। मेरा प्रेम तो इबादत था। मैं कैसे हार मानकर, तेरी तरह, कुछ शब्दों में ही अपनी मोहब्बत को समेट लूँ? मुझे यक़ीन है, हम फिर कहीं मिलेंगे, ऐसी दुनिया में, जहाँ मज़हब, अमीरी, ग़रीबी, मोहब्बत की आड़ में नहीं आएँगे, और हम दोनों एक हो जाएँगे।

💔 दर्द
1,300
best-love-shayari-in-hindi-romantic-emotional-heart-touching-shayari
ख़ामोशी मोहब्बत का शोर मज़ा दिया, चुपके-चुपके, चोरी-चोरी, तूने कैसा रोग लगा दिया। तुम्हें न देखूँ तो ऐसा लगे, सुबह तो हुई, मगर सूरज नहीं उगा। तेरे प्यार की किरण से, अभी धूप नहीं खिला। तुम जब मुस्कुराती हो, तो ऐसा लगता है, मानो सुबह की पहली लालिमा धरती पर उतर आई हो। पर जब तुम मायूस होती हो, तो ऐसा लगता है, पूरी दुनिया को ग़मों का चादर डूबता हुआ सूरज ओढ़ा दिया हो। शरारती अंदाज़ में जो तुम शरारत करती थी, इसी तरह मुझसे बग़ावत करती थी। महफ़ूज़ था या तरीका-ए-गुफ़्तगू का, प्यार करती थी तो फिर इतना क्यों डरती थी? आख़िर कॉलेज के आख़िरी दिन तुम्हारा ख़त मिला। मैंने भी जवाब लिखा, पर तेरा पता वाला ख़त खो गया। इसी तरह ख़त का इंतज़ार तेरा कभी ख़त्म नहीं हुआ।

💔 दर्द
1,300
cigarette-wafadari-shayari
तुम्हें मेरी वफ़ादारी पर शक था, मेरी वफ़ादारी सिगरेट से पूछो। मुझे मालूम है, जितनी बार उसे चूमूंगा, उतनी ही मेरी जिंदगी कम होगी। फिर भी, शौक से उसे चूमता हूँ।💔🚬🥀 यह सिर्फ़ शायरी है, असल ज़िंदगी में धूम्रपान न करें। Smoking kills.

💔 दर्द
1,300
phoolon-ki-arzoo-maut-shayari
काश मौत और पहले मिली होती, जिसके हाथों से एक फूल की आरज़ू थी ज़िंदगी भर, मरते ही, वो फूलों की माला चढ़ा गई। ☽︎♡☾︎

💔 दर्द
1,300
humsafar-nahi-bani-shayari
वो भी जी रही है, मैं भी जी रहा हूँ, अगर हम बन के जीते तो ज़िंदगी जी लेते।

💔 दर्द
1,200
sitamgar-sad-love-shayari-hindi
सितमगर कैसी सितम है तुम्हारी, तेरे क़ैद से रिहा पर पछता रहा हूँ। यादों से तूने ऐसा बाँध रखा है, दूर तुझसे नहीं जा पा रहा हूँ। 💔⛓️🥀😔🖤🌙