💔
दर्द भरी शायरी
58 beautiful sad shayari — sorted by popularity

💔 दर्द
2,200
bhula-sako-to-bhula-dena-sad-shayari-hindi
भुला सको तो भुला देना मुझे, ज़िंदगी से अपनी निकाल देना मुझे, समझकर राहों का पत्थर, ठोकर मार देना मुझे। पर एक वादा करना, फिर कभी न याद करना मुझे, खाकर धोखा किसी से, फिर कभी न ढूँढ़ना मुझे। इश्क़ इबादत था मेरे लिए, ख़ुदा तुम्हें माना था, नाराज़गी में भी नाराज़ कभी होने नहीं दिया, इस क़दर तेरा ध्यान रखा था। चकाचौंध की दुनिया ने, मोहब्बत को मुझसे चुरा लिया, ख़ुश रहे वो उस दुनिया में, जहाँ लोगों ने प्यार को भी व्यापार बना लिया। कुछ दिन कटेंगे तेरी मस्ती में, फ़िरदौस जैसी फील आएगी।, थककर जब अंगड़ाई लोगी, ख़ुद को तन्हाई में घुटते पाओगी। चेहरे पर शिकन आने लगेंगी, जवानी भी साथ छोड़ने लगेगी, और जो पुजारी थे तेरी अदाओं के, वो किसी और गली में देवी तलाशने लगेंगे। तब आकर देखना मेरी आँखों से ख़ुद को, तुम और भी ख़ूबसूरत और नूरानी दिखोगी, ये रूह की मोहब्बत थी, कोई जिस्म की भूख नहीं।

💔 दर्द
2,200
sad-Kismat-shayari-2026
काश मेरी किस्मत भी उस बेवफ़ा के तरह होती, तो मेरी किस्मत भी कभी ज़रूर बदलती।😔😟

💔 दर्द
2,000
maykhane-se-nahi-uski-aankhon-se-barbad-hue-the
मेरा दोस्त भी अब वहीं जा रहा है, जिस मयख़ाने से हम बर्बाद हुए थे। अगर नशा शराब का होता, तो सुकून होता, कभी न कभी उतर ही जाता। आँखों के मयख़ाने से जो जाम पी ले, वह उम्र भर उस नशे का कर्ज़दार रहता है। वक़्त जितना बीतता जाता है, इश्क़ का ज़हर और गहरा होता जाता है। अब कैसे समझाऊँ दोस्तों को, मैं ख़ुद बर्बाद हुआ बैठा हूँ। वह प्यार नहीं करती, शिकार करती है। नशा चढ़ाकर प्यार में भी व्यापार करती है।

💔 दर्द
2,000
arzi-de-raha-hoon-dil-ki-rihaai-ka-kavita-hindi
अर्ज़ी दे रहा हूँ, मैं अपने दिल की रिहाई का, सुनवाई कर दो, अपने वफ़ादार मुलाज़िम का, कीमत तो बताओ तो तुम रिहाई का। दिल गिरवी रखा है, ज़िंदगी भी रख देंगे, तेरे लिए तो मौत से भी सौदा कर लेंगे। तेरे एक मुस्कान देखने के ख़ातिर, फिर से गुनाह कर लेंगे, दिल क़ैद में है तुम्हारे, साँस भी गिरवी रख देंगे। एक बार जो तुम पुकारोगी, हम क़ब्र से भी लौट आएंगे।

💔 दर्द
2,000
24-karat-pyar-ek-tarfa-pyar-shayari
मैं 24 घंटे तुझें ही सोचता हूँ, तेरे पास मेरे लिए 24 सेकंड्स भी नहीं, मेरा प्रेम 24 कैरेट सोने जैसा शुद्ध, और तेरा विश्वास 24 कैरेट सोने जैसा कमजोर।💞💗💕

💔 दर्द
1,900
savera-na-hone-wali-neend-mother-poetry
एहसास सिर्फ़ एहसास तक ही रह जाते हैं, लबों पर आकर शब्द नहीं बनते। हम छिपा लेते हैं अपनी हर ख़्वाहिशों को, किसी के लिए दीवार नहीं बनते। तेरी हर ख़ुशी, हर तमन्ना को ज़िंदगी के धागे में पिरोते गए। जब वह माला बन गई, तब तुम उसे पहनकर चले गए। हम अपनी आँखों में तेरी कामयाबी के ख़्वाब आँसुओं से सींचते गए। अब इन आँखों में दर्द और तेरे इंतज़ार के सिवा कुछ भी नहीं रह गया। बचपन में जब तुम्हें नींद नहीं आती थी, तो मेरी ममता के आँचल में सोकर लोरी सुनते थे। अब जब मुझे नींद नहीं आती है, पल भर पास बैठने को कहती हूँ, तो काम है कहकर चले जाते हो। जिसके सानिध्य में बड़े हुए, उसी से छुटकारा चाहते हो। तेरी आँखों में बेचैनी और बेबसी देखकर लगता है कि तुम्हें भी मेरी नींद न आने की चिंता सताती है। पर वह ऐसी नींद, जिसके बाद कोई सवेरा न हो। by Raju Raj

💔 दर्द
1,900
talent-vs-sifarish-shayari-hindi
टैलेंट वाले तैरते रह जाते हैं, शिफारिश वाले शिखर पर पहुँच जाते हैं, महबूब माशूका से महरूम हो जाते हैं, नसीब वाले निकाह कर ले जाते हैं।🍀💍❤️🩹✨

💔 दर्द
1,900
dil-ka-hacker-yaad-shayari
💻💔 काश डिवाइस के तरह, 🧠🥺 मैं दिल का भी हैकर होता, 🔄❤️🩹 उसकी याद से किसी और का याद बदल देता। 💔🥀 अब जिस्म से जान निकल सकती है, 😔🖤 पर दिल से उसकी याद नहीं। 🌙✨

💔 दर्द
1,900
antim-mulaqat-rail-shayari-ankahi-baat
अंतिम मुलाक़ात ऐसी होगी, ऐसा अंदाज़ा न था। दिल की बात दिल में रह जाएगी, ऐसा पता न था। उसने नज़रें झुकाकर, काँपते ओठों से कुछ पूछना चाहा था, पर रेल यूँ अचानक से खुल जाएगी, ऐसा पता न था।🚆🥺💔

💔 दर्द
1,900
ankahi-mohabbat-usi-ke-naam-se-mashhoor-ho-gaya
मेहबूब मैं तुमसे महरूम हो गया, ख्वाहिश थी तुम्हें खुश देखने की, इसीलिए तुमसे दूर हो गया। कर न सका इज़हार-ए-मोहब्बत, इसलिए तेरी नज़र में मैं मकरूर हो गया। मालूम था तुम्हें भी मेरे दिल की हालत। पर जब तुमने पूछा, मैं खामोश रह गया। शब्दों से कहता तो वो प्यार नहीं होता, जज़्बात को जो तुम न समझी, उसे अल्फाज़ से मैं क्या समझाता, इसीलिए मैंने भी कह दिया, तुमसे कभी प्यार नहीं किया। फिर हम साथ में मुस्कुराए थे, अपने जज़्बात को हम इस तरह छिपाए थे, बता नहीं कैसी हंसी थी मेरी, जिससे आंखों में मोती सज रहे थे, जब एक मोती हमसे बिछड़ रही थी। कितनी मुश्किल थी दोनों मोतियों को संभालना, एक जो आंख से निकल रही थी, और एक जो दिल से। चाहकर भी उसे आवाज़ दे न सका। पलटकर चाहा देखना, पर देख न सका। पलभर में वो हमसे दूर हो गई, या फिर वो मेरे दिल के और करीब हो गई। अब उसकी यादों ने घर बसा लिया मेरे दिल में, अब उसकी यादों का दर्द ही मेरा सुकून हो गया। जिसे पा न सका, उसी के नाम से मशहूर हो गया।

💔 दर्द
1,800
koi-bichhadkar-nikhar-gaya-sad-shayari
ख़्वाहिश से पहले आपको हर ख़ुशी मिले, हमको ख़ुशियों की ख़ुदकुशी मिली। ये अपना-अपना मुक़द्दर था, कोई बिछड़कर निखर गया तो कोई बिखर गया। वफ़ा-ए-मोहब्बत हम निभाते रह गए, बेवफ़ा अपने हुनर का रंग दिखा गए। हम एक की ही दिल्लगी से उबर नहीं पाए, वो सैकड़ों फूल मसलकर हाथों से ख़ुशबू फैला गए। हम सच्ची मोहब्बत करके भी पलाश का फूल बन गए, रंग तो बेशुमार थे हममें, मगर ख़ुशबू न बिखेर पाए।

💔 दर्द
1,800
khudari-aur-mannat-dard-bhari-shayari
तेरा हमदर्द न होने का दर्द तो रहेगा, इसके बाद अब हर दर्द बेअसर ही रहेगा। मन ने चाहा, मन्नत में मांग लूँ तुझे, पर ख़ुदारी मेरी, ख़ुदा से तुझे मांगने भी नहीं दिया ।🍂😞